कंदरबेरा चौक पर अवैध बालू लदा आईसर वाहन जब्त
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक आईसर वाहन को जब्त किया है। 8 अक्टूबर की देर रात उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने कंदरबेरा चौक पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की।जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने वाहन को जब्त किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वाहन को कपाली थाना को सौंप दिया गया।जिला प्रशासन ने जिले में अवैध खनन, भंडारण और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांच और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।