ओडिशा गए सीमोन केरकेट्टा एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
जमशेदपुर: गुवा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी 45 वर्षीय सीमोन केरकेट्टा एक सप्ताह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को 40 वर्षीय शंकर उरद उन्हें काम दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ओडिशा ले गया था। दोनों मुतूंगा थाना क्षेत्र के ढेनका नाला स्थित रुंगटा स्टील प्लांट पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद सीमोन ने फोन कर परिवार को इसकी जानकारी दी थी। आरोप है कि रात में शंकर उन्हें स्टील प्लांट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिजनों ने कई बार फोन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिल रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सीमोन की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।