डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. गोस्वामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य की ताजा राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी भी साझा की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।