October 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर: ओम नगर में साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस की 10 घंटे तक चली छापेमारी

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-2, ओम नगर में रामगढ़ और बिरसानगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कथित साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस की यह कार्रवाई 10 घंटे से अधिक समय तक चली। छापेमारी के दौरान तीन लैपटॉप, 40 से 50 सिम कार्ड और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामला नवंबर 2025 में हुई करीब 43 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा है। जांच के दौरान निखिल कुमार नामक युवक की कथित संलिप्तता सामने आई थी। बताया जा रहा है कि नेटवर्क में लोगों को 25-25 हजार रुपये देकर काम कराया जाता था। फिलहाल पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सिम कार्ड की जांच कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के तरीकों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.