October 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

आरकेएफएल मजदूरों के धरने के बाद प्रबंधन ने लिखित में मानीं कई मांगें

1 min read

सरायकेला: आरकेएफएल के प्लांट-3 और प्लांट-4 के मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना दिया। जेएलकेएम नेता तरुण महतो के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद प्रबंधन ने कई मांगों पर लिखित सहमति जताई।
प्रबंधन ने हर महीने की 10 तारीख तक वेतन और वेतन पर्ची देने, कौशल व अनुभव के आधार पर वेतन निर्धारण की व्यवस्था बनाने, ड्यूटी रोस्टर और साप्ताहिक छुट्टी की जानकारी प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय अवकाश पर वेतन सहित छुट्टी देने का आश्वासन दिया। मजदूरों ने समय पर वेतन भुगतान, अतिरिक्त काम के लिए दोगुना भुगतान और कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन जैसी समस्याएं भी उठाईं।
जेएलकेएम नेता तरुण महतो ने कहा कि लिखित आश्वासन सकारात्मक कदम है, लेकिन मांगों को धरातल पर लागू करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले महीने की 10 तारीख को वेतन भुगतान और वेतन पर्ची की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। शेष मुद्दों पर प्रबंधन से दोबारा वार्ता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.