290 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में ईडी की छापेमारी
1 min read
सरायकेला-खरसावां: चांडिल थाना क्षेत्र के कुचीडीह स्थित कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 290 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली और लेक टाउन समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।
जांच के अनुसार, कंपनी ने 66 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा की अगुवाई वाले बैंकिंग कंसोर्टियम से करीब 290 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि इस राशि को प्लांट निर्माण में लगाने के बजाय 100 से अधिक शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इससे कथित तौर पर निजी संपत्तियां खरीदी गईं। वर्ष 2015 में बैंकों ने कंपनी के खाते को एनपीए घोषित कर दिया था। ईडी अब मनी ट्रेल और संपत्तियों की खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।