एबीएम कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, लोकतांत्रिक जागरूकता पर जोर
1 min read
जमशेदपुर: मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 3 नवंबर को एबीएम कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा दास साहू, प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर और युवा आइकन मानव घोष उपस्थित रहे।
मानव घोष ने ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विधायक के साथ संवाद कर लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों पर सवाल पूछे।
विकसित भारत युवा संवाद अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ।