April 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

अभाविप महानगर के द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर किया गया माल्यार्पण, संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

1 min read

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के 125वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण, संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे सर्वप्रथम साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में नेताजी की मूर्ति पर किया गया तत्पश्चात बिष्टुपुर स्थित विभाग कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के अंत में शहीद परिवार को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रसेनजित तिवारी ने कहा कि नेताजी ने जिस विषम परिस्थिति में देश के बाहर रहकर आजाद हिंद फौज खड़ा किया एवं भारत की स्वतंत्रता में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने उत्तर-पूर्व के रास्ते भारत को आजादी दिलाने का सफल प्रयास किया एवं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को आजाद किया वह बहुत ही ऐतिहासिक हैं।नेताजी अखंड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे जिसे 11 देशों ने मान्यता दी थी। परंतु किसी कारणवश देश के इतिहास से उनके गौरवशाली कृत को हटा दिया गया। आज भारत के वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा उनके कृत को सम्मान दिया जा रहा है जो देश के लिए गौरव की बात है। आज के युवाओं को नेताजी जी से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में उनके विचारों को अपने अंदर समाहित करना चाहिए। “
कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कु कमलेन्दु ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष डॉ अरबिंद पंडित ने किया।
मंच संचालन महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे ने किया। कार्यक्रम में अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ० कमलेश कु कमलेंदु, विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, प्रांत सह मंत्री बापन घोष, पूर्व कार्यकर्ता सोनू ठाकुर, विश्वविद्यालय संयोजक शांतनु चक्रवर्ती, महानगर अध्यक्ष डॉ अरविंद पंडित, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी , महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, प्रभात तिवारी, महेश बेरा, रोशन कुमार, अजय चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.