March 28, 2024

NEWS TEL

NEWS

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार

राँची: बीते 24 घंटों में झारखंड का मौसम शुष्क ही रहा है। सबसे अधिकतम तापमान राज्य के जमशेदपुर में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और सबसे न्यूनतम तापमान बोकारो में 11.1 डिग्री दर्ज की गई है अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि आज यानी 15 फरवरी को मौसम शुष्क ही रहेगा लेकिन अगले 16 से 19 तारीख तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बसंत पंचमी के अवसर पर आसमान में बादल रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 16 से 19 फरवरी के बीच आसमान में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.