विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 अंगीभूत कॉलेज हैं, लेकिन मात्र 3 कॉलेजों में ही स्थाई रूप से प्राचार्य
1 min readराँची: राज्य के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत अभिभूत कॉलेजों में 4 वर्ष बाद फिर स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति किए जाने को लेकर राज्य सरकार ने रास्ता साफ किया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी विवि से रोस्टर क्लियर करते हुए शीघ्र ही रिक्तियों का प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि कार्मिक विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद जेपीएससी के पास नियुक्ति के लिए भेजा जाए। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ-साथ रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में भी स्थाई शिक्षक नगण्य है। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 अंगीभूत कॉलेज हैं। लेकिन मात्र 3 कॉलेजों में ही स्थाई रूप से प्राचार्य काम कर रहे हैं। बाकी सभी कॉलेजों में प्रभार पर प्राचार्यो की नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई है। विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर कामिनी कुमार कहती है कि जेपीएससी की ओर से इस मामले को लेकर पहल की जाएगी। तब ही स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति विश्वविद्यालय के कॉलेजों में हो सकेगी। जेपीएससी की ओर से प्रोन्नति प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। ऐसे में अधिक स्थाई प्राचार्य मिलने की संभावना भी है। प्रोन्नति नहीं होने से कई पद खाली है।