जिस प्रकार राज्य सरकार दुर्गापूजा को लेकर अपने निर्णय ले रही है सीधे-सीधे भक्तों के आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है : अमित अग्रवाल
1 min readजमशेदपुर : भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड सरकार का जो गाइडलाइन आया है वह किसी एक समुदाय के लिए इतना समर्पित रहना हेमंत सरकार की नीतियों को दर्शा रहा है। जमशेदपुर लोहनगरी में भारत के कोने कोने से यहां लोग रहते हैं।
अगर कोलकाता के बाद कहा जाए तो यहां पे दुर्गा पूजा बहुत धूम धाम से मनाई जाता हैं। जिस तरीके से राज्य सरकार दुर्गा पूजा को लेकर अपने निर्णय ले रही है सीधे-सीधे भक्तों के आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। इसे हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे मूर्तियों की ऊंचाइयों को लेकर पाबंदी,पंडाल के लिए पाबंदियां और पूजा के प्रसाद एवं भोग के लिए प्रतिबंध लगाना सीधे-सीधे भक्तों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से लिए जाने वाले फैसले हैं।