April 17, 2024

NEWS TEL

NEWS

महानगर भाजपा ने साकची गोलचक्कर के समक्ष दिया धरना, कहा महिलाओं पर अत्याचार हो रहा और हेमंत सरकार सोयी है

1 min read


झारखंड की हेमंत सरकार के कार्यकाल में कानून और विधि व्यवस्था की उत्पन्न समस्या के खिलाफ आज भाजपा ने पूरे झारखंड में सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसी क्रम में आज महानागर भाजपा द्वारा साकची गोलचक्कर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में भाजपायी उपस्थित थे।


भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड सरकार की नाकामियों के खिलाफ पूरे झारखंड में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के एक साल के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और हेमंत सोरेन सरकार नींद में सोयी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सारे विकास कार्य ठप है और नक्सली घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। नक्सली विकास कार्यों को अवरूद्ध कर रहे हैं, लेकिन हेमंत सरकार औऱ उसके मंत्री केवल अपनी पीठ थपथपाने में ही लगे हुए हैं।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.