June 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावणी अमावस्या पर विशेष पूजन और भव्य श्रृंगार।

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर के इस्ट प्लांट बस्ती स्थित श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में गुरुवार की संध्या को श्रावणी अमावस्या के अवसर पर मां काली का विशेष श्रृंगार और विधिवत पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग और प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया।

हर अमावस्या और शनिवार को होता है मां काली का पूजन
मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने जानकारी दी कि श्रावण मास हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और श्रावणी अमावस्या पर मां काली का विशेष पूजन एवं श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमावस्या को मां काली की पूजा के साथ प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई जाती है। इसके अलावा, हर शनिवार को भी मंदिर परिसर में मां काली का विधिवत पूजन किया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों की रही अहम भूमिका
श्रावणी अमावस्या के इस पावन आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें प्रमुख रूप से छोटू पाल, राजीव कुमार झा, उमाशंकर बेरा, हरिशचंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, रंजीत, सुजीत और अजीत सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.