June 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सात दिवसीय “ब्यूटीशियन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट” कोर्स का

1 min read

जमशेदपुर:रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में छात्र-छात्राओं के लिए “ब्यूटीशियन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट” विषय पर सात दिवसीय विशेष कोर्स की शुरुआत की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक सौंदर्य तकनीकों और व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है। कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में प्रैक्टिकल सेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों को बॉडी लैंग्वेज, स्किन केयर, घरेलू नुस्खों से मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, ग्रूमिंग और इंटरएक्टिव स्किल्स की जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं ब्यूटीशियन कोर्स की निदेशक सुश्री मुस्कान सिंह ने सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। वहीं व्यक्तित्व विकास पर विशेष सत्र असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर का मार्गदर्शन अहम रहा। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि लुगुन, डॉ. सुमन लता, डॉ. गंगा भोला, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. किशन कुमार शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या श्री कर्मकार, मंजू गागराई, असिस्टेंट प्रोफेसर अमृता सुरीन और असिस्टेंट प्रोफेसर शिखा समेत कई प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।संस्थान के सचिव गौरव बचन ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त विभिन्न व्यावसायिक कौशलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रोजगारपरक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.