May 16, 2024

NEWS TEL

NEWS

बढ़ती गर्मी को देख जमशेदपुर अभिभावक संघ ने की प्राइमरी क्लास बंद करने की मांग, उपायुक्त व मुख्यमंत्री को ट्वीट कर किया टैग

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक आवश्यक कार्य नहीं होने पर घर से निकलने की मनाही भी की है। मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर का पारा और बढ़ेगा। शहर में लू चल रही है। पारा लगातार 43, 44 डिग्री छू रही है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने की सलाह लगातर चिकित्सक दे रहे हैं।

जमशेदपुर अभिभावक संघ ने प्राइमरी क्लास बंद करने की मांग की

इसको देखते हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ ने प्राइमरी क्लास को बंद करने की मांग कर दी है। जमशेदपुर अभिभावक संघ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर मांग की । ट्वीट कर कहा, “झारखंड व जमशेदपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है। बच्चे स्कूल से वापस लौटने पर परेशानी महसूस कर रहे हैं। 10 बजे से ही तापमान बढ़ना शुरु हो रहा है। ऐसे में प्राइमरी क्लास बंद करने की मांग की गई है।”

मुख्य्मंत्री चंपई सोरेन, झारखंड के CMO व पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त को टैग भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.