कोरोना में मृत लोगों की याद में किया गया वृक्षारोपण।
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शंकोसाई रामनगर में स्थानीय लोगों के द्वारा नदी की तराई में वृक्षारोपण कर नदी के कटाव को रोकने का प्रयास किया गया। साथ ही स्लम बस्ती में ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में लोगों को मिले इसके मद्देनजर लोगों ने पीपल, शीशम, आम और कर्म का वृक्ष लगाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के साथ शामिल हुए और कोरोना महामारी में मृत लोगों की याद में वृक्षारोपण किया।