सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता का संगम, क्विज प्रतियोगिता में फार्मेसी सेमेस्टर-6 विजेता
1 min read
जमशेदपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के पांचवें दिन गुरुवार को भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास जैसे विषयों पर अपनी बौद्धिक क्षमता और जागरूकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता को चार समूहों — B.Tech, स्कूल ऑफ फार्मेसी सेमेस्टर-6, स्कूल ऑफ फार्मेसी सेमेस्टर-4 तथा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में विभाजित किया गया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी सेमेस्टर-6 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिणाम की घोषणा गणित विभागाध्यक्ष कृष्णेंदु दत्ता ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक आयोजन नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। वहीं कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अनुसूआ राय के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
