June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माला अर्पण।

भगवान बिरसा की धरती झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर सूबे के स्वस्थ मंत्री बन्ना गुप्ता भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माला अर्पण कर कहा बिरसा मुंडा के सपनो को साकार करना है और झारखंड राज्य को प्रगति की योर ले जाना है । 

146 वी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एशिया की सबसे बड़ी बस्ती बिरसानगर में बने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मंत्री ,विधायक,समाज सेवी,और क्षेत्र के लोगो ने किया माला अर्पण । जहा जिला उपायुक्त ने भी नमन करते हुए बिरसा मुंडा सपनो के रास्ते चलने का संकल्प लिया । वही सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी नमन करते हुए कहा यह भगवान बिरसा मुंडा की पराक्रम की गाथा वाली धरती है जिन्होंने भारतीयों पर अत्याचार कर रहे अग्रेजो से लोहा लेते हुए उनको खदेड़ा और उनकी गुलामी स्वीकार नही की जिनकी आज जयंती मनाते हुए बहुत ही गर्व हो रहा है जहा यह सरकार भी संकल्पित है जल ,जमीन ,जंगल को बचाते हुई राज्य को आगे ले जाना है वही मंत्री बन्ना गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा से प्रथना कर शक्ति मांगी की सूबे लोकतांत्रिक तरीको से आगे ले जा सके । 

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.