सामान्य रफ्तार से झारखंड पहुंच रहा है मानसून, 13 जून से मानसून की हो सकती है बारिश
राँची: यास तूफान के बाद झारखंड में मौसम सामान्य है ।जमशेदपुर में 22 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड होने के साथ ही अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहा और धूप खिली रही। तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। राँची मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि 3 मई को मानसून केरल में स्थापित हुआ था। जिसके आगे बढ़ने की संभावना सामान्य चल रही है। संभवत प्री मानसून की बारिश 13 मई को झारखंड में हो सकती है क्योंकि मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही 11 मई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके 2 दिन बाद झारखंड में मानसून की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वर्ष जून तक 14 मिलीमीटर बारिश पूरे झारखंड में रिकॉर्ड की गई है । जबकि 22 मिलीलीटर में बारिश का रिकॉर्ड सामान्य रहता है।