October 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

JNFF की मास्टर क्लास में विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, 90 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग

1 min read

जमशेदपुर : झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JNFF) के सातवें संस्करण के तहत 22 और 23 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित टाटा CFE ऑडिटोरियम में फिल्म स्क्रीनिंग और मास्टर क्लास आयोजित होगी। अस्मा इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट और मित्रा प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और फिल्म प्रेमियों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
महोत्सव में कुल 90 फिल्मों की स्क्रीनिंग प्रस्तावित है, जिनमें नागपुरी, संथाली, छऊ, खोरठा और मुंडारी सहित झारखंड की विभिन्न भाषाओं की फिल्में शामिल होंगी। इसके बाद 24-25 अक्टूबर को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और 26 अक्टूबर को श्रीनाथ विश्वविद्यालय में स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, मास्टर क्लास के माध्यम से युवाओं को फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने और सिनेमा के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के तहत एक्सएलआरआई सभागार में अवार्ड नाइट आयोजित करने की भी तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.