June 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव

1 min read

News Tel/ Desk (Rishu Singh)- दिनांक 11.12.2023 को बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया इस अवसर पर मैथिली भाषा में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया मंच पर मैथिली भाषी छात्र-छात्राओं ने बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए मैथिली संस्कृति को जनेउ – सुपारी, पान – भरवान, दही चुडा, इत्यादि प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी एवं शिक्षको को वितरित कर योजनाबहद तरीके से दर्शाया गया। श्रीमती कुमुद ठाकुर ने मैथिली भाषा में कॉमेडी प्रस्तुत किया।

भारत सरकार ने सभी राज्य सरकार को भारतीय भाषा उत्सव 2023 मनाने के लिए निर्देशित किया। यह कार्यक्रम 75 दोनों का था आज 11 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म जयंती के अवसर इसका समापन हुआ इसको ध्यान में रखते हुए बीपीएम प्लस टू बर्मामाइन्स में आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया मैथिली भाषा में सारी गतिविधियों और मैथिली भाषी छात्र-छात्राओं ने किया एवं अपनी सांस्कृतिक को जनेउ, सुपारी, दही चूड़ा, मखाना ,इत्यादि वितरित कर प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, कुमुद ठाकुर,आशुतोष, निरंजन, भावना, का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.