सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर ने स्कूल परिसर और निकट छेत्र में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) आज दिनांक 1 अक्टूबर, 2023 को सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत, आदित्यपुर नगर निगम के मार्गदर्शन में, वार्ड नंबर 31 में, स्कूल परिसर और उसके आसपास, जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
इसके अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी तथा बच्चों ने श्रमदान किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रैली का आयोजन किया गया ।

छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित बैनर मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, स्वच्छता पर निबंध, नुक्कड़ नाटक तथा लघु नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
साथ ही प्रधान आचार्य महोदया ने सभी विद्यार्थियों को अपनी रोजाना जिंदगी में स्वच्छता को महत्व देने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किए।
यह कार्यक्रम ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का एक हिस्सा था।