April 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेता नीरज सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: प्रखर राष्ट्रवाद, महान शिक्षाविद , भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 123वीं जन्मजयंती के अवसर पर साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय में आज भाजपा नेता सह व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजन नीरज सिंह जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

साथ में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अद्यक्ष सुधांशु ओझा और भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले यह पल है।मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका नारा एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे प्रसिद्ध है। राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित करने वाले महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.