June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

स्वंत्रता सेनानी की जयंती जमशेदपुर में बीजेपी ने मनाया

 

झलकारी बाई की जयंती पूर्ब मुख्यमंत्री रघुवर दास सह बीजेपी कार्यकर्ता ने मनाया । कहा झलकारी बाई की कुर्बानी को याद करने की जरूरत है जो 27 वर्ष की उम्र में बलिदान दिया । 

भाजपा बारीडीह मंडल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विमल बैठा के नेतृत्व में झलकारी बाई जी की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी झारखंड राज्य के प्रवक्ता श्री कुणाल सारंगी और अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मन करना बहुत जरूरी है। झलकारी बाई प्रेणना देती है कि महिलाएं सिर्फ घर पर ही नही, सड़क पर उतर कर भी लड़ सकती है। जहा पुष्प अर्पण करते हुए बीजेपी नेताओं ने झलकारी बाई को याद कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । 

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.