April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

कुम्हार समाज के उत्थान एवम् अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु प्रजापति विकास संघ के द्वारा एक सामाजिक सभा का आयोजन किया गया।

1 min read

जमशेदपुर।कुम्हार समाज के उत्थान एवम् अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु प्रजापति विकास संघ के द्वारा एक सामाजिक सभा का आयोजन सोपोडेरा स्थित महावीर उत्सव भवन में किया गया.इस सभा में प्रजापति समाज के सैकड़ों महिलाएँ और पुरुष शामिल हुए प्रजापति विकास संघ के अध्यक्ष ने सभा के मुख्य अतिथि एवम् स्थानीय विधायक माननीय श्री मंगल कालिंदी जी को गुलदस्ता भेंटकर तथा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. प्रजापति विकास संघ के पदाधिकारियों ने संघ द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों का वर्णन विस्तार से विधायक जी के समक्ष प्रस्तुत किये. माननीय विधायक जी ने संघ द्वारा किये जा रहे समाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की साथ ही साथ समाज को हर संभव मदद देने का वादा किया. उन्होंने प्रजापति समाज के विकास हेतु भवन निर्माण के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया.इस सभा में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कई स्थानीय नेता श्री भरत सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह एवम् श्री मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल हुए प्रजापति विकास संघ के संस्थापक एवम् वरिष्ठतम सदस्योंश्री भुनेश्वर प्रजापति जी एवम् श्री परन पंडित जी ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई.सभा मंच का सफल संचालन श्री विश्वनाथ प्रजापति ने किया, संघ के अध्यक्षश्री रामस्वरूप प्रसाद जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. श्री नकुल पंडित, श्रीराम प्रसाद, श्री कृष्णा पंडित, श्री राजू प्रसाद, श्री सुरेन्द्र पंडित, श्री प्रमोद प्रसाद, श्री शिव प्रसाद, धनंजय कुमार तथा प्रजापति विकाश मंच के सदस्यों ने सभा के सफल आयोजन में अपने बहुमूल्य योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.