April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुर्वी विधानसभा में आयोजित होगा सात दिवसीय भवन कार्यसमिति सह बूथ सम्मेलन, पूर्व सीएम रघुवर दास करेंगे अभियान का आगाज

1 min read

जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती शनिवार को है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा पूरे देश में ‘सुशासन दिवस’ के रूप में स्मरण कर रही है। अपने पार्टी के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर एक ओर जहां भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के जरिये अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पुर्वी विधानसभा के सातों मंडलों में सात दिवसीय भवन कार्यसमिति सह बूथ सम्मेलन के जरिये बूथों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। पूर्व सीएम रघुवर दास कल सीतारामडेरा मंडल से सात दिवसीय अभियान का आगाज करेंगे और संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण इकाई बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के संग संवाद के जरिये बूथ इकाई को और मजबूती प्रदान करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ के सिपाही जनता के साथ निरंतर संवाद और संपर्क में रहते हैं एवं प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सम्मिलित होते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को शुरू करने के लिए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती से प्रेरक दिन और कुछ नही हो सकता है। श्रद्धेय अटल जी ने अलग राज्य झारखंड निर्माण कर दशकों पुराना सपना साकार किया। उनकी सोच का ही परिणाम है कि झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। ऐसे महान नेता के जन्म जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अधीन मंडलों के सभी बूथों पर अटल जी की जयंती पूरे श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.