प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्याधाम में श्रमदान के लिए निकले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का जमशेदपुर पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत
1 min read
जमशेदपुर : हिन्दू आस्था का केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। दूसरी तरफ पश्चिमी सिंहभूम के रामभक्त श्रमदान के लिए उत्साहित हैं।

हालांकि इसका अनुमति नहीं मिली है। लेकिन इसके बावजूद सैकडों की संख्या में कोल्हान के कोने-कोने से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अयोध्या के लिए निकले पड़े हैं। इसी दौरान जमशेदपुर पहुंचने पर सभी लोगों का हिंदू जागरण मंच के जमशेदपुर इकाई के द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें प्रभु श्रीराम की धरती पर जाने के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस संबंध में मंच के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी ने बताया कि सदस्यों की इच्छा है। मंदिर निर्माण में अपना श्रमदान दे, यदि अनुमति नहीं मिलती है, तो भी अयोध्या तीर्थ का दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया जाएगा।

इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों में काफी खुशी और उत्साह देखा गया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक जय गिरी गोस्वामी और भाजपा ज़िला महामंत्री प्रताप कटियार के नेतृत्व में राम भक्तों की टोली एकदिवसीय श्रमदान के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान की रामभक्तो के स्वागत में जमशेदपुर हिन्दु जागरण मंच जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व में अयोध्या जाने वाले राम भक्तों को भगवा गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हिन्दु जागरण मंच के ज़िला इकाई राजू कुमार, उपेन्द्र वर्मा, किरण चौहान, ऋषभ सिंह, पीयूष पाठक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, कुमुद रंजन सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह,अप्पू तिवारी, सतीश मुखी, अमर सिंह, विनोद राय, सुशील पांडेय, धर्मेंद्र, टीटू, चिंटू सिंह, धर्मा शर्मा, हरीश राय, राहुल दुर्गे, ललित राव , तन्मय झा, सोनु ठाकुर, सतनाम सिंह और मुख्य रूप से हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।