राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग के रजत पदक विजेता अभिषेक को किया गया सम्मानित
1 min read
जमशेदपुर : पावर लिफ्टिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने पर शहर के अभिषेक प्रतीक का बिष्टुपुर स्थित एक सभागार में युवा शक्ति दल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट श्याम सिंह राणा शामिल हुये। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। बस सरकार के स्तर से यदि सहयोग मिले तो कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। इस दौरान अनंत मल्लिक, सुशांत नाग, राजू राव, युवा शक्ति दल के अध्यक्ष सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन समीर राज ने किया। गौरतलब हो कि अभिषेक प्रतीक इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा हैदराबाद में विगत 19-21 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किए थे।