February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

बैडमिंटन ट्रैक पर दौड़ा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर….

1 min read

जमशेदपुर : स्थानीय मोहन अहूजा कॉप्लेक्स में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्ववाधान में पहली बार मीडिया कप बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस 2 दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस तरह के आयोजन के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के आयोजन से शरीर में एक अलग ही तरह के ऊर्जा का संचार होता है। खेल से जुड़े रहने से आदमी का शरीर चुस्त-दुरुस्त और तनावमुक्त रहता है। श्री अर्जुन मुंडा ने कहते-कहते अपने पुराने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज छापने वाले खुद छप जायेगे.. और हमलोग छूट जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेस क्लब जमशेदपुर के संरक्षक, अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सलाहकार व समस्त पदाधिकारीगण और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में जमशेदपुर पुलिस के कप्तान सुभाष चंद्र जाट भी उपस्थित हुए। और इस आयोजन के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन जरूरी है। इस तरह के आयोजन से समाज में एक अच्छा मैसेज के साथ-साथ नशा की तरफ अग्रसर हो रहें युवा पीढ़ियों के बीच संजीवनी का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.