पूर्व विधायक साधुचरण महतो का पार्थिव शरीर पहुँचा सरायकेला, आम व खास सबकी आँखे हुई नम……
सरायकेला : सरायकेला जिले के ईचागढ़ के जुझारू नेता व विस्थापितो के महानायक स्व. विधायक साधु चरण महतो का पार्थिक शरीर ईचागढ़ के चांडिल गोल चक्कर लाया गया। इस मौके पर बीजेपी सांसद संजय सेठ और आदित्यपुर उपमेयर बॉबी सिंह उपस्थित रहे। साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास ले जाया गया। इसके बाद प्रथम आंदोलन टाटा के खिलाफ डेन्डोपोसी आन्दोलन स्थल सरायकेला आंदोलन स्थल पर पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा और उनके पैतृक आवास सरायकेला के रंगाटांड़ होते हुए आदित्यपुर स्थित वर्त्तमान आवास र्श्रीडूंगरी में परिवार के साथ अंतिम दर्शन के बाद जुगसलाई स्थित पार्वती घाट ले जाया जाएगा। वही संजय सेठ ने कहा कि उनका चला जाना पार्टी के लिए भारी क्षति है। यहां के स्थानीय स्वर्णरेखा से विस्थापित लोगों की मुद्दों पर लड़ाई कर रहे साधु चरण महतो की कमियां उनकी यादों को बरकरार रखने के लिए क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित भी की जाएगी। ताकी आने वाले पीढ़ी को इनके आंदोलन की प्रेरणा मिलती रहेगी।वही स्थानीय लोगों में ही दुखी घड़ी देखी जा रही है। जिसमें नवीन पसार ने बताया कि उनके जुझारू पन की कमी लोगों में हमेशा खलेगी।