March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति बैठक मंगलवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति बैठक में जमशेदपुर महानगर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़े स्क्रीन के माध्यम से बैठक का लाइव प्रसारण किया गया। बैठक में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव एवं अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नेताओं ने वंदे मातरम गायन के पश्चात बैठक की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की व कई टास्क दिए। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धि एवं राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया।

प्रदेश कार्यालय में इन नेताओं ने किया संबोधित: क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद सुनील कुमार सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, मनीष जायसवाल, केदार हाजरा एवं गंगोत्री कुजूर।

बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, शैलेन्द्र महतो, आभा महतो, मेनका सरदार, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजेश शुक्ल, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण व अन्य नेताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.