June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी पहुंचे शहर, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर। भाजपा विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। गुँजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.