बारिश में भी अंसार खान ने मानगो में जारी रखा लाइट मरम्मती का कार्य
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देशानुसार पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के सचिव अंसार खान के नेतृत्व में मानगो के कई क्षेत्रों में लाइटों को ठीक कराया गया। जवाहर नगर रोड नंबर 14, आजाद नगर रोड नंबर 11 मदीना मस्जिद के पीछे, पुरुलिया रोड नंबर 1 करीम सिटी के पीछे खुशबू नगर, और वारिस कॉलोनी,इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट को चेंज और दुरुस्त कराया गया। अंसार खान ने कहा मैं सबसे पहले मानगो नोटिफाइड कार्यालय के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय और सिटी मैनेजर निषात को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बारिश होने के कारण भी इलेक्ट्रिक मिस्त्रीओं को लाइट ठीक कराने के लिए भेजा और मिस्त्री ने भी दिल लगाकर बारिश में काम किया।आज के कार्य करने के लिए मानगो नोटिफाइड के सिटी मैनेजर निशांत ने मिस्त्री रिंकू, ऑटो ड्राइवर जितेंद्र,को भेजा गया।आज के इस कार्य करने के लिए अंसार खान का सहयोग मोहम्मद आकिब खान, और बस्ती वासियों ने किया।