BEAUTY THE BEST MAGAZINE अवार्डेड : नाज हुसैन को सोनारी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में किया गया सम्मानित
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर की रहने वाली नाज हुसैन जिन्होंने BEAUTY THE BEST MAGAZINE द्वारा आयोजित मिस इंडिया ब्रांड एम्बेसडर 2021 का अवार्ड जीती है, उन्हें आज भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी एवं भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक डे के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सोनारी भाजपा के मंडल कार्यालय में स्वागत सम्मान किया गया, जिसमें मुख्य रुप से महामंत्री दीपक नाग, प्रीतम जैन, उपाध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, मंत्री आशीष जयसवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम बाग, उज्जवल उज्जवल सिंह, अविनाश सिंह एवं समाजसेवक सनी साहू उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिलाया कि ऐसी नारी शक्ति को आगे बढ़ने में भाजपा युवा मोर्चा के हर कार्यकर्ता पूर्ण साथ एवं सहयोग करेगी।