मौलाना अंसार खान ने अपने आवास पर अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन मनाया व उनके लिए मांगी दुआएं
1 min read
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के सचिव मौलाना अंसार खान ने क्रॉस रोड नंबर 14 जवाहर नगर अपने आवासीय कार्यालय में मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन मनाया गया जन्मदिन के साथ-साथ उनके लिए दुआ ए मगफिरत किया गया और तमाम भारत में अमन चैन के लिए दुआ की गई। जिसमें मुख्य रुप से झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक कमेटी के महासचिव मोहम्मद गुलरेज अख्तर शामिल हुए। गुलरेज अख्तर ने कहा अबुल आजाद कलाम वह सिर्फ मुसलमानों का ही नहीं पूरे जाती समुदाय के नेता एवं पर्व शिक्षक जाने और माने जाते हैं।दूसरी ओर मौलाना अंसार खान ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा उनके द्वारा शिक्षा के छेत्र में जो कार्य किया गया है भारत में आज भी कौशल कुशलता एवं शिक्षा के जनक माने जाते हैं। उनके लिखी हुई किताब (गुब्बारे खातिब) उसको जरूर पढ़ें उसको पढ़ने से काफी जानकारिया मिलेंगी। रिटायर हेड मास्टर इमाम उल हक ने भी मौलाना अबुल कलाम आजाद के बारे में काफी जानकारियां दी। आज के प्रोग्राम में झारखंड प्रदेश अल्पसंख्याक विभाग महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट मोहम्मद गुलरेज अख्तर, जाकिर हुसैन, मोहम्मद अयूब, हेड मास्टर इमाम-उल-हक, शेख निजामुद्दीन, अब्दुल हामिद, गुलाम सरवर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आकिब खान, मोहम्मद रमीज, आरजू खान, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद नूरआलम, गुलशेर अली आदि शामिल हुए।

