February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

सामाजिक संस्था कोशिश ने गोलमुरी चौक पर निःशुल्क गन्ने का किया वितरण

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर शहर की युवा समूहों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री गन्ना का निःशुल्क वितरण किया। मंगलवार को गोलमुरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप संस्था के सदस्यों ने सैकड़ो जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच गन्ना का वितरण किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह एवं दिनेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छठ व्रतियों की सहायता हेतु पूजन सामग्री भेंट की जा रही है। संस्था ने विगत दिन भी पूजन सामग्री का वितरण किया है। बताया कि छठ व्रतधारियों के सुविधा हेतु छठ घाटों पर भी संस्था द्वारा सहायता शिविर लगाए जाएंगे। ज्ञात हो सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा विभिन्न सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोवीर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, अप्पू तिवारी, रामस्वरूप सिंह, राजेश सिंह बम, चंद्रशेखर सिंह, राजेश सिंह, पप्पु कुमार, बंटी सिंह, हन्नी परिहार, शैलेन्द्र प्रसाद, राकेश गिरी, अंकित अरोड़ा, अमित कुमार, राजा अग्रवाल, प्रदीप कुमार, कुमार अभिषेक, रोहित आनंद, सुनील पांडेय एवं युवराज, समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.