April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

अंसार खान ने घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान

1 min read

मानगो : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विजय खा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का बुथवार सदस्ता अभियान घर-घर चलाया गया। जिसमें लोगों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने का अनुरोध किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने सदस्यता फार्म भरा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यता अभियान बुथवार चलाया जा रहा साथ ही सदस्य बनने वाले व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 जमा लिया जा रहा है। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, सदस्यता अभियान चलाने के क्रम में लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 136 वर्ष पुरानी पार्टी है, सही मायने में देश देश को कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है। बुथ संख्या (299)एवं(243)में सदस्यता चलाया गया। सदस्यता अभियान में हाजी अब्दुल लतीफ, मोहम्मद रियाज, गुलशेर अली, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद मुस्तफा, नदीम अख्तर, इसरार अंसारी, मोहम्मद नौशाद, इमरान, संतोष कुमार, टॉकीब, आदिल अहमद खान, दादू शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.