घाटशिला सड़क हादसे में मानगो के युवक की मौत, भाजपा नेता विकास सिंह ने पहुँच कर परिजनों को दी सांत्वना


जमशेदपुर : मानगो के समता नगर निवासी नीलकमल भुइंया के 28 वर्षीय बेटे कृष्णा भुइंया का घाटशिला में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। कृष्णा भैया मुर्गी की गाड़ी चलाते थे उनके दो छोटे छोटे बेटे हैं कल रात 8:30 बजे अपने घर से मुर्गी की गाड़ी लेकर मुर्गी लाने बंगाल की ओर जा रहे थे इतने में घाटशिला में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे मौके में ही कृष्णा भुइंया का निधन हो गया। रात्रि 12:00 बजे उनके निधन की सूचना घर में दी गई।
सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह कृष्णा भुइंया के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया। विकास सिंह घाटशिला में फोन कर आगे की प्रक्रिया जल्द करने को कहा। निधन की खबर मिलते ही समता नगर में पूरा सन्नाटा छा गया ।कृष्णा भुइयां के पिताजी नीलकमल भुइयां मछली के कारोबारी है। नीलकमल भुइयां ने बताया कि उनका बेटा बहुत सीधा साधा था। किसी से मतलब नहीं रखता था भगवान ने हमारा सहार छीन लिया। मौके में विकास सिंह, संदीप शर्मा ,मनोज ठाकुर, गुलाब शर्मा , संजय ठाकुर, विजय ठाकुर उनके घर में उपस्थित होकर शोक प्रकट किया।