February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

तारकंपनी कॉलोनी परिसर में पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की बैठक का किया गया आयोजन, बैठक में 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने लिया भाग

1 min read

JAMSHEDPUR : तारकंपनी कॉलोनी परिसर में पूर्ब महामंत्री आशीष अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक में निम्न बिषयों पर सर्वसम्मति से बिचार किया गया एवं निर्णय भी लिया गया।

  1. वर्तमान तारकंपनी यूनियन का चुनाव 08/10/2018 को सम्पन्न हुआ था। परन्तु बर्तमान महामंत्री द्वारा इस यूनियन एबं कार्यकारिणी सदस्यों का नाम रजिस्टर B मैं दर्ज नही कराया गया। यानी बिगत तीन साल से यूनियन अबैध रूप से चलता रहा है। इसके लिए सरासर बर्तमान महामंत्री जिम्मेदार है। महामंत्री की इस लापरवाही को कर्मचारियों ने गंभीरता से लेकर इसे सबक सिखाने का मन बना लिया है।
  2. यूनियन संबिधान एबं बाई लॉज के अनुसार बर्तमान यूनियन का कार्यकाल तीन साल (08/10/2018 से 07/10/2021) को समाप्त हो गया है। 08/10/2021 से इस यूनियन का किसी तरह का कानूनी बैधता नही है। बर्तमान यूनियन केवल केअर टेकर के रूप में अगले चुनाव तक काम कर सकते हैं। इस यूनियन ना ही किसी ऑफिसियल मीटिंग बुला सकता है और ना ही मैनेजमेंट के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता कर सकता है। अगर ऐसा करता है तो इसे असंसदीय एबं अमान्य माना जाएगा। मैनेजमेंट को भी इसकी जानकारी दी जाएगी एवं इसपर कानूनी सलाह भी लिया जाएगा।
  3. 11 कर्मचारियों का यूनियन सदस्यता के लिये अगस्त महीने में यूनियन अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत किया गया सदस्यता फॉर्म अध्यक्ष के ही उपस्थिति में यूनियन महामंत्री को दिया गया था मगर उन 11 कर्मचारियों का यूनियन सदस्यता अभी तक नहीं किया गया है। परंतु अगस्त और सिंतबर मैं महामंत्री ने अपनी गुट के करीब 9 कर्मचारियों को सदस्यता दिया है। राकेश्वर पाण्डेय के कहने के बाबजूद भी महामंत्री ने 11 कर्मचारियों का सदस्यता नही देने पर कर्मचारियों में असंतोष एबं रोष का माहौल है। इस बिसय को गंभीरता से लेते हुए सभी ने कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीब रेड्डी के पास लेकर जाना है एवं उन्हें इनसब बातों से अवगत कराना है।
  4. केअर टेकर यूनियन के महामंत्री द्वारा कल कुछ लोगो की जुटान कर कहा गया कि ई ग्रेड के 300 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन सोपा है कि पहले ग्रेड किया जाए फिर चुनाव किया जाए। महामंत्री को इतना भी पता नहीं है कि कंपनी मे जब 250 के करीब E ग्रैड के कर्मचारी है तो 300 कर्मचारी की हस्ताक्षर कहा से आएगा। और अगर किसी के हस्ताक्षर से चुनाव को रोका जा सकता है तो यूनियन के संविधान मैं इस बात का जरूर कही जिक्र किया जाना चाहिए था। अगर महामंत्री का अपने ऊपर इतना भरोसा है की उनके साथ 300 से ज्यादा कर्मचारी है तो कुल 460 कर्मचारियों बाला यूनियन मे उसे चुनाव कराने का और अपना हार का डर क्यों सता रहा है। यूनियन चुनाब तो सिर्फ 4 से 5 दिन का होता है फिर जीत कर आराम से E ग्रेड का कर्मचारियों का ग्रैड करते रहे। जब इन लोगों ने 8 महीनों से ग्रेड नही किया तो अब क्या कर पायेगा। इनलोगों ने सत्ता में आने से पहले बहुत सारा बायदा किया था मगर तीन साल बीत जाने के बाद भी उन बायदो में से एक भी कर नही सका। सिर्फ डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह अपने बेटे को कंपनी में लागने में कामयाब रहे।
    अंत में सभी ने यूनियन के अद्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के कहे गए बातो के अनुसार की “दुर्गा पूजा के बाद चुनाव कराया” जाएगा पर सहमति जताई। धन्यबाद ज्ञापन अमरजीत सिंह ने दिया।
    उपस्थित सदस्यो गण: बिस्वजीत तिवारी, राम सिंह, सुरिंदर प्रसाद, रंजीत कुमार, जसविंदर सिंह,बिमल कुमार, अर्जुन दास, मनमीत सिंह, राकेश महतो, सरत बेहरा, सरत मिश्र, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, देबाशीष घोष, अनवर खान, सगीर अहमद, प्रभु नाथ सिंह, सतविंदर सिंह, मोहम्मद अकबर, राहुल प्रसाद, मनीष कुमार, गौरव बोस, दिनेश प्रसाद, प्रताप सिंह, श्याम कलुण्डिया, मनमीत सिंह, त्रिपाठी, सरत महतो, मंगल करुआ, जसविंदर, रंजीत, अविनाश झा इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.