April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

अग्रसेन जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश, कुणाल षाड़ंगी ने की झारखंड सरकार से मांग

1 min read

Jamshedpur : महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की माँग पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उठाई है। अग्रसेन जयंती के मौके पर उन्हें नमन करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य सरकार को महाराज अग्रसेन के गौरवशाली इतिहास के सापेक्ष्य में लोगों के मध्य विशेष जागरूकता लाने की जरूरत है ताकि नई पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिले। श्री षाड़ंगी ने कहा कि अग्रवाल, अग्रहरि व जैन समाज के लोगों द्वारा पूजे जाने वाले अग्रहोर के राजा अग्रसेन ने हमेशा सेवा को विकास का पहला पैमाना माना। कुणाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों की तर्ज़ पर अविलंब झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को इस दिशा में पहल करते हुए सरकारी छुट्टी का ऐलान करना चाहिए। कहा कि वे इस मामले को लेकर व्यक्तिगत स्तर पर राज्य के मुख्यमंत्री से पत्राचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.