केबल कंपनी का भी ताला खुलवाया जाए : विपिन सिंह
1 min readजमशेदपुर : सामाजिक संस्था जनता शक्ति दल के अध्यक्ष विपिन प्रताप सिंह ने कहा कि जुबली पार्क खुली इसकी खुशी पूरे शहर वासियों को है। पर जुबली पार्क खुलवाने में किस का अहम योगदान रहा है। यह जमशेदपुर की जनता भली-भांति जानती है। जिस प्रकार जुबली पार्क खुलवा कर सभी लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। उसी प्रकार अपने जिले के सभी बड़े नेताओं से जनता शक्ति दल संस्था और उनके सदस्यों और केबल कंपनी वासियों का हाथ जोड़कर विनती है। कि केवल कंपनी का ताला खुलवाने की कृपा करें और जिससे ताला खुलने की खुशी में केबल कंपनी के दरवाजे पर भी लड्डू का वितरण हो सके कई सालों से बंद पड़ी कंपनी के कारण उसके कर्मचारियों का बहुत बुरा हाल है आर्थिक तंगी के कारण जूझना पड़ रहा है आप सभी नेताओं से आग्रह है केबल कंपनी के बंद पड़े ताले को भी खुलने का कृपा करें।