मानगो : सफल रहा अंसार खान का प्रयास बंद के दौरान लोगों ने खुशी -खुशी स्वीकार किया अंसार खान का आग्रह
जमशेदपुर : राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा सांसद, श्री बंधु तिर्की विधायक, जलेश्वर महतो पूर्व मंत्री, शहजादा अनवर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय खान के निर्देश अनुसार जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के सचिव मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में अपने आवासीय कांग्रेस पार्टी के कार्यालय से मोटरसाइकिल की रैली निकालते हुए रोड नंबर 14 पेट्रोल पंप, को बंद कराते हुए मैन रोड होते हुए ऑटो रिक्शा, और दुकानों को बंद कराते हुए मानगो मार्केट में जाकर पूरी मार्केट को बंद कराया गया। और मानगो मार्केट वालों ने सभी ने बंद कराने में सहयोग किया।
और खुद अपनी दुकानों को खुशी खुशी बंद रखा। अंसार खान ने सभी मार्केट वालों को धन्यवाद दीया। और कहा यह लड़ाई हमारे अन्नदाता किसान भाइयों पर केंद्र सरकार द्वारा जो काला कानून लगाया गया है। उसकी लड़ाई है। जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है आने वाले दिनों में भी आंदोलन जारी रहेगा। जैसे आपने आज सहयोग दिया है ऐसे ही आने वाले दिनों में आप लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद साक्षी आम बागान में शामिल हुए। आज के रैली में सोनू, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद रफी, मोहम्मद रुस्तम, अशोक कालिंदी, राजेश अग्रवाल ,आरजू खान, आदिल खान आदि मौजूद थे।









