नहाने के दौरान 2 बच्ची डूबी एक को निकाला गया दूसरे की खोज जारी
जमशेदपुर : खड़काई नदी में नहाने के कर्म में दो बच्ची डूबने की खबर ने क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया जहा लोगो ने एक बच्ची को निकालने में सफल रहे मगर दूसरी बच्ची पानी के बहाव में बह गई। पुलिस के अनुसार एनडीआरएफ की टीम करेगी खोजबीन जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजन्म नगर के पास नहाने के दौरान दो बच्ची नदी में डूब गई. हालांकि पास में नहा रहे अन्य लोगों ने एक बच्ची को बचा लिया वही एक बच्ची नदी के तेज बहाव में बह गई. इधर सूचना पाकर कदमा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को मदद से बच्ची को निकालने के प्रयास में जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 10 वर्षीय वर्खा मुखी और उसकी सहेली प्रियंका नदी में नहा रही थी. पास में ही प्रियंका की बड़ी बहन नंदनी नहा रही थी. अचानक वर्खा और प्रियंका डूबने लगी. दोनो नदी के तेज बहाव में बहने लगे. लोगो ने वर्खा को बचा लिया गया है. उसे परिजन अपने घर ले गए है. फिलहाल प्रियंका की तलाश नदी में जारी हैं.