भाजपाइयों द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह संपन्न
1 min readजमशेदपुर : भाजपा आजादनगर मंडल मैं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बूथ प्रभारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुना गया। आज के मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने एलोवेरा की खेती के महत्व को बताया।कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में डॉक्टर ईजामुल्-हक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल मजीद को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ तथा कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद , जिला पदाधिकारी मेराज अहमद, तहसीन हाशमी, सुर्खाब आलम ,शादाब ,महामंत्री मनाजिर खान, गुलनार खान ,ओबीसी मंडल अध्यक्ष इरशाद अंसारी, माधुरी सिंह, मंत्रशा खान, शाहिद इकबाल एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।