March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर आज उलीडीह स्तिथ आदिवासी स्कूल मैदान में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सभी कार्यकर्ता बारी-बारी से उनके चित्र में पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।साथ ही बूथ अध्यक्ष श्री माता राम सोय, कारण सामंत एवम मनोज शर्मा को अपने बूथ में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। अंत्योदय के प्रणेता के विचारो को आत्मसात करते हुए आज बूथ पर मजदूरों के लिए केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना ई-श्रम कार्ड का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर उनके कार्ड प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी एवं युवा नेता विकास सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री भारती केसरी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष गणेश दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी एवम प्रमोद मालाकार जी, मधु सिन्हा के अलावा गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.