March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

जुबली पार्क गेट मामला : चाहे प्रशासन गेट खोलें या फिर ताला तोड़ना पड़े गेट तो खुलकर रहेगा : नागरिक सुविधा मंच

जमशेदपुर : नागरिक सुविधा मंच झारखंड के द्वारा आज जुबिली पार्क मार्ग खुलवाने के आंदोलन का बिगुल बिष्टुपुर पोस्टल पार्क स्थित जमशेदजी नसरवान जी टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूंका गया। नागरिक सुविधा मंच झारखंड के संयोजक शशि कुमार मिश्र, मार्गदर्शक मंडली के सदस्य चंदशेखर मिश्रा, हलदर नारायण साह, लल्लन चौहान व पप्पू सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा के समक्ष नागरिक सुविधा मंच के सदस्य माल्यार्पण करने पहुंचे, वहां गेट में ताला लगा पाया। मंच द्वारा जुस्को एवं बिष्टुपुर थाना प्रभारी से संपर्क कर गेट खोलने का आग्रह किया गया लेकिन जुस्को ने गेट खोलने में असमर्थता जताई जिसके कारण गेट नहीं खुला, तो शशि कुमार मिश्र के नेतृत्व में उक्त स्थान गेट के समक्ष सांकेतिक रूप से माल्यार्पण कर आंदोलन का बिगुल फूंक गया। इस दौरान शशि कुमार मिश्र ने कहा कि हम जिस प्रकार की व्यवस्था आज जमशेदपुर में है हम सकारात्मक रूप से उसका विरोध करेंगे। हमारा आंदोलन गांधीवादी तरीके से होगा। आज जमशेदजी नसरवान जी की प्रतिमा पर सांकेतिक रूप से माल्यार्पण किया गया है और कल से मंच पूरे ताकत के साथ जुबली पार्क मार्ग खुलवाने के लिए आंदोलन लड़ेगी। मंच द्वारा कहा गया कि गेट तो खुलेगा ही चाहे प्रशासन खोलें या ताला टूटकर खुले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.