भाजपा वरिष्ठ जुझारू नेता नरेंद्र नाथ महतो का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर,अंतिम यात्रा में गणेश महाली संग सैकड़ों कार्यकता पहुंचे
राजनगर: प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव निवासी सह वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र नाथ महतो का निधन सोमवार की सुबह आदित्यपुर मेडिटेना अस्पताल में हो गया।जैसे इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली वैसे ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन के लिए हेंसल बाजार पहुंचे, उनका पार्थिव शरीर हेंसल बाजार पहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा नम आंखों से पुष्प दी गई।वहीं कार्यकर्तओं द्वारा “नरेन्द्र नाथ महतो अमर रहे” के नारों के साथ हेंसल गूंजने लगा।वहीं सैकड़ों कार्यकताओं ने हेंसल से उनके पैतृक गांव जामबनी उनके आवास तक बाइक रैली करते हुए लाया गया।इसी दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली भी उनके आवास जामबनी पहुंचे।और उनके शव यात्रा में शामिल होकर शव को कंधा दिया।वहीं ग्रामीणों के साथ राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ो कार्यकर्ता उनके शव यात्रा में शामिल हुए।जिसके बाद गणेश महाली ने उनके परिवार के बीच ढांढस बांधा।और उनके आश्रितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इसी दौरान उन्होंने कहा नरेन्द्र महतो का आकस्मिक निधन से पूरा भाजपा परिवार दुःखित है।वे एक झुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता थे।उनकी कमी हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं को खलेगी।लेकिन उनकी कार्यशैली को भुलाया नही जा सकता।वे हमेशा सबके दिल मे बेस रहेंगे।
