March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

दूखु मछुआ प्रयास लाया रंग, टूटे हुए रोड़ का कार्य हुआ शुरू

जमशेदपुर : जमशेदपुर जूगसलाई विधानसभा संघर्ष संघ के संरक्षक दुखू मछुआ के प्रयास एवं लगन द्वारा जूगसलाई महतोपाडा सात मन्दिर रोड की जर्जर स्थिति की मरम्मत हेतु कार्य शुरू हो गई है ।जन संघर्ष कर्ता दुखू मछुआ ने कहा कि लोगो की समस्या का समाधान करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है एवं सदैव हम दृढसंकिल्पत रहेंगे। इस संदर्भ में जूगसलाई नगरपालिका जाकर पदाधिकारी, कर्मचारी एवं संवेदक से जर्जर रोड़ के मरम्मत सम्बन्ध में कार्य स्थिति जानी गई एवं गंभीरता पूर्वक कार्य सम्पुर्ण करने की बात कही गई। इसमें बेबी परवीन, अजय मछुआ, मिथिलेश एवं अन्य का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.