दुखू मछुआ के नेतृत्व में जम्बीनगर व बामनगोडा में कैम्प लगाकर लोगों की समस्या को संज्ञान में लिया गया
जमशेदपुर : समाज सेवक दुखू मछुआ के नेतृत्व में जम्बीनगर बामनगोडा में कैम्प लगाकर लोगों की समस्या को संज्ञान में ली गई। संघर्षकर्ता दुखू मछुआ के प्रयास एवं लगन से क्षेत्रीय लोगों को पानी की समस्या से राहत नलकूप नव निर्मित होकर मिली है।

साथ ही जूगसलाई विधानसभा संघर्ष संघ के बैनर तले लोगों को सदस्यता दिलाई गई।इसमें वृद्धों, विधवाओं, दिव्यांगो इत्यादि की समस्या सुनी गई एवं संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का वादा किया गया है। पानी निकासी की समस्या एवं लाइट की समस्या को भी शीघ्रतापूर्वक समाधान करने की पहल करी जाएगी।संरक्षक दुखू मछुआ ने जूगसलाई महतोपाडा ,मुस्लिम बस्ती एवं गौरी शंकर सडकों का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ क्षेत्रीय लोगों से स्थिति दशा की भी जानकारी ली गई ।जनसेवक दुखू मछुआ ने कहा कि यथा शीघ्र दृढता पूर्वक समस्या की समाधान करने की ओर पहल की जाएगी।इसमें लक्ष्मी मछुआ, पंकज कुमार रजक, मुनिराम एवं अन्य योगदान रहा।