November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रभाकर साहू से मिलकर किया जिला प्रशासन पर भरोसा रखने आग्रह

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह प्रभाकर साहू से मिलकर जिला प्रशासन पर भरोसा रखने को कहा। उलीडीह निवासी प्रभाकर साहु के गेरुआ पानी प्लांट में अपराधियों ने रंगदारी वसूलने की मंसूबे से कल हवाई फायरिंग किया था। आज प्रभाकर साहू से भाजपा नेता विकास सिंह ने मिलकर कहा कि जिला प्रशासन के ऊपर भरोसा रखने एवं ना डरने की बात कही है प्रभाकर साहू ने भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया की 7 सितंबर को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अपराधियों ने अपना परिचय दिया था लेकिन प्रभाकर ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया अपराधियों ने कल उसके पानी प्लांट में जाकर हवाई फायरिंग कर दी । प्रशासन अपराधियों को पकड़ने के लिए जुटा हुआ है विकास सिंह ने कहा कि अपराधी जल्द नहीं पकड़े जाएंगे तो एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से जल्द मिलेगा। प्रभाकर साहू से मुख्य रूप से विकास सिंह, जितेंद्र यादव ,दुर्गा दत्ता, राम सिंह कुशवाहा ,मनोज ओझा, संतोष सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद ने मिलकर हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.